Saturday , March 21 2026

पंजाब में दर्दनाक हादसा, चाइना डोर की चपेट में आया कपल

पुलिस की सख्ती के बावजूद प्लास्टिक डोर खुल की बिकी और लोगों ने भी प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल किया। डोर से पतंगबाजी कर लोगों ने तो मजा ले लिया। लेकिन, उनके मजे का खामयाजा अन्य लोगों को भुगतना पढ़ा। प्लास्टिक डोर ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया।

डोर व्यक्ति के पैर पर इतनी बुरी तरह लिपट गई कि उसका पैर ही कट गया और एक तरफ लटक गया। उसे गंभीर हालत में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी हालत काफी गंभीर थी। इसलिए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घायल सन्नी है। जोकि काराबारा चौक का रहने वाला है।

शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए गया हुआ था। माथा टेकने के बाद जब वह वापिस आ रहा था, तब एलिवेटिड पुल पर प्लास्टिक डोर ने उसके पैर को जकड़ लिया। जब तक सन्नी ने बाइक रोकी जानलेवा डोर अपना काम कर चुकी थी। प्लास्टिक डोर ने सन्नी के पांव पूरी तरह काट दिया था। हालात ऐसे थे कि उसका पांव एक तरफ  लटक गया। मौके पर उसकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इक्ट्ठा किया, फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …