पंजाब: दसूहा में सड़क किनारे खड़ी थार पर मिले गोलियों के निशान

गांव जागला के रहने वाले पहलवान राजीव ठाकुर की थार दसूहा-संसारपुर लिंक रोड के किनारे लावारिस हालत में खड़ी थी। उस पर गोलियों के छह निशान मिले हैं। पुलिस गैंगवार के एंगल से इसकी जांच कर रही है।

होशियारपुर के दसूहा में संसारपुर लिंक रोड के किनारे एक लावरिस थार पर चली गोलियों के निशान मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार यह गाड़ी गांव जागला के रहने वाले पहलवान राजीव ठाकुर की है, जिसका फिलहाल कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने अलग अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी। थार पर छह गोलियों के निशान पाए गए हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोई बड़ी गैंगवार के कारण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल सारे मामले में अभी तक कोई पुलिस अधिकारी खुलासा करने को तैयार नहीं है।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …