Sunday , March 22 2026

नीतीश सरकार नए साल पर बिहार पुलिस में 62,000 पदों पर निकलने जा रही बंपर बहाली

बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नए साल में नीतीश सरकार बिहार पुलिस में 62,000 पदों पर बंपर बहाली करने जा रही है। यह भर्ती अलग-अलग चरणों में की जाएगी। शुरुआत के 6500 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें सिपाही रैंक के पदों पर अभ्यर्थियों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा 55 हजार से ज्यादा अन्य पद भी भरे जाएंगे, जिनमें सिपाही के अलावा दारोगा, एएसआई, हवलदार, चालक सिपाही शामिल हैं। खास बात ये है कि इन नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक हजारों पद खाली हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से विभिन्न जिलों और यूनिट्स से रिक्त पदों की जानकारी जुटाई गई है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में नए पदों का सृजन होगा। कुछ पदों को प्रमोशन के जरिए भी भरा जाएगा, लेकिन नए लोगों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो नए पदों के सृजन का काम आखिरी चरण में है। कागजी कार्यवाही जारी है, इसके बाद नीतीश कैबिनेट के समक्ष यह प्रस्ताव भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही, बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 6500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू बिहार पुलिस में सिपाही के 6500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी जिलों से रिक्तियां आ गई हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस महीने के आखिरी में या अगले साल की शुरुआत में इन पदों पर सीधी भर्ती शुरू कर दी जाएगी। डायल 112 में बड़े स्तर पर बहाली अगले साल बिहार में आपातकालीन डायल 112 सेवा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्ती की जानी है। इस सेवा के दूसरा चरण लागू होना है। इसमें 20 से 22 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत है। इसके लिए बड़ी संख्या में नए पद सृजित किए जाएंगे और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। एडीजी बोले- 74,000 नए पदों पर काम हो रहा एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने पिछले दिनों कहा कि बिहार में रिक्त पुलिस सिपाही के 6500 पदों पर बहाली का रोस्टर क्लियरेंस मिलने के बाद अधियाचना भेज दी जाएगी। इसके अलावा राज्य में करीब 74 हजार नए पदों के सृजन की तैयारी की जा रही है। इस पर काम हो रहा है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …