Saturday , March 21 2026

नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था। आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही और अश्लील फोटो खींच लिए थे।
थाना फेज- 2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ शोएब नाम के युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। उस समय आरोपी ने अपना नाम सागर बताया था। आरोप है कि उसने अपना धर्म छिपाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। उनके आधार पर उसने ब्लैकमेल करके पीड़िता से लाखों के गहने और एक लाख रुपये कैश ले लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश में गुरुवार को कई जगह छापेमारी की। इस दौरान आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदातल ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी शोएब भंगेल में रहता है। देह व्यापार कराने वाला दबोचा गया  वहीं, फेज-3 थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म और देह व्यापार कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो नवंबर 2022 को थाने में शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया था कि पवन नाम का आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने पवन को सेक्टर-66 बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पवन ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, उसे देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …