Friday , March 20 2026

देहरादून में बढ़ता जा रहा डेंगू का प्रकोप, आगे पढ़े

देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दून के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में महिला समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि एक 32 वर्षीय महिला, 21 एवं 30 वर्ष के पुरुषों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। इनमें से महिला एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश में भर्ती है।

बाकी दो पुरुष अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। तीनों रोगियों की स्थिति ठीक है। इस वर्ष जनपद देहरादून में 12 डेंगू के रोगी पाए गए हैं। सभी डेंगू रोगियों के क्षेत्रों में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाई एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नगर निगम, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद एवं आशा वर्करों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …