Friday , March 20 2026

दिल्ली: साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर

बदरपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से साइकिल सवार साइकिल समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। वह नीचे गिरते ही अचेत हो गए।

दिल्ली व फरीदाबाद को जोड़ने वाले फरीदाबाद फ्लाईओवर के ऊपर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। बदरपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से साइकिल सवार साइकिल समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। वह नीचे गिरते ही अचेत हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। करीबन 2 घंटे की जांच के बाद भी साइकिल सवार की पहचान नहीं हो पाई थी। दूसरी तरफ ब्रेजा कार चालक मौके पर रुका रहा। बदरपुर थाना पुलिस ने उसे रियासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …