Friday , March 20 2026

दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में भीषण आग

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की खबर पुलिस मालखाने से मिली थी।

रेस्क्यू के लिए वहां दमकल विभाग ने आठ गाड़ियों को भेजा। पुलिस मालखाने में कम से कम 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन चपेट में आ गए हैं। मालाखाना500 स्क्वायर यार्ड में बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक कोई हतात नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात को वजीराबाद में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भीषण आग लग गई। जहां रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग ने कई गाड़ियां पहुंचीं। सोमवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पाया गया।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …