Saturday , January 31 2026

दिल्ली का पारा 45 °C के पार, आज आसमान से बरसेंगी राहत की बौछारें

राजधानी में लोग लू से बेहाल हैं। शनिवार से दक्षिण पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट लेगा। ऐसे में हल्की बारिश होने से संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलेगी। हालांकि, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के शहरी केंद्रों में उत्तर पश्चिम दिल्ली का मुंगेशपुर समेत तीन इलाके सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार रहा।

शुक्रवार को दिनभर सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही घरों में कैद रहे। सुबह से ही गर्म हवाएं चलीं, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। अधिकतर इलाकों में लू की स्थिति बनी।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक के साथ 45.8 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

मुंगेशपुर में 49 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 49.2 और नजफगढ़ में 49.2, पीतमपुरा व जाफरपुर में 48.4, पूसा में 48.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

एक्यूआई 190 दर्ज
शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 रहा। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक 249 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। नोएडा में 226, गुरुग्राम में 210, फरीदाबाद में 187 व गाजियाबाद में 178 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …