Saturday , January 31 2026

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर चल सकता है शीतलहर…

दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि यह राहत फौरी है।
दरअसल, शुक्रवार को कश्मीर और हिमाचल में हिमपात हुआ। इसका असर अब मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं और सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहने के आसार हैं। तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। छह दिन में आठ डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान राजधानी दिल्ली के न्यूनतम पारे में छह दिन में लगभग आठ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसके चलते लोगों को कड़ाके की सर्दियों से खासी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार के बाद से फिर दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर वापस आएगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया और तेज धूप निकली। हालांकि, दोपहर के बाद हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे धूप का तीखापन कम हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली में बीते छह दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग आठ डिग्री का इजाफा हुआ है। आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो कि इस सीजन में सबसे कम रहा था। इसके बाद से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …