Saturday , March 21 2026

दिन में छाया अंधेरा, चल रहीं तेज हवाएं, दिल्ली एनसीआर में बारिश

IMD Rain Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया और चारों ओर अंधेरा छा गया। कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है।

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में शाम 5 बजे ही अंधेरा छा गया है और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी और उससे सटे जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम-पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए बादलों का बवंडर अगले 1-2 घंटे में दिल्ली में दस्तक देगा, जिससे अधिकांश हिस्सों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो रही है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रहीं, जो कभी कभी 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

दिल्ली और सीमा से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत यूपी-हरियाणा के कई जिलों में बादल बरस रहे हैं, जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। तेज हवाओं और बारिश से ऑफिस से घर जाने वाले लोगों और अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह आसमान से आग के गोले बरस रहे थे। तेज धूप से लोगों के हालत खराब हो गए, लेकिन शाम को अचानक से मौसम ने करवट ली है और चारों ओर बादल छा गया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …