Thursday , March 19 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले : बिहार चुनाव में भाजपा-एनडीए की होगी एकतरफा जीत, कांग्रेस राजद के दावों की हवा निकली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार चुनाव में दो दावे किए गए थे उनकी हवा निकल गई है। चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद एंड कंपनी को सबक सिखाने का कार्य करेगी। मौर्य जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की एकतरफा जीत होने जा रही है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार वाली नीति के चलते भारत आज विश्व में पिछड़ गया है। हमसे बाद में आजाद होने वाले देश विकसित देश बन गए हैं जबकि भारत आज भी विकासशील देश है। कांग्रेस, राजद एंड कंपनी के मुद्दों की हवा निकल गई है। जनता बिहार चुनाव में इनको जवाब देगी। कांग्रेस की ओर से बिहार ने निकाली गई यात्रा में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आज बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस को भ्रष्टाचारयुक्त बिहार याद आ राह है। मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसके पहले सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष के दुष्प्रचार को नाकाम करने का कार्य करें। 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की पहली गुरु मां होती है। इसके बाद शिक्षक के सानिध्य में मनुष्य जीवन के पथ पर आगे बढ़ता है। मौर्य ने कहा कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से जो वादा किया था उसको पूरा कर दिया। जीएसटी के नए बदलाव से लोगों को काफी फायदा होगा। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू हो जाएगा। 

केशव प्रसाद ने कहा कि अगर भारत को विश्व की आर्थिक और सामरिक शक्ति बनाना है तो हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा। इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत होगी। सभी लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। कहा कि सपा शासनकाल में हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण और गुंडागर्दी चरम पर थी। सपा की सरकार फिर बनी तो फिर जनता को यही झेलना पड़ेगा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, कविता पटेल, विनोद प्रजापति, कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …