Sunday , February 1 2026

डायबिटीज: आप के हाथों में दिखे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान!

डायबिटीज एक आम बीमारी बनती जा रही है। लगभग हर एक घर में डायबिटीज के मरीज मिल जाएंगे। इस बीमारी में ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसको कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। ब्लड शुगर (Blood Sugar) के नियंत्रण के लिए सही समय पर इलाज आवश्यक है। इसके लिए शुगर के लक्षणों पर ध्यान देना आवश्यक है। ब्लड शुगर का लक्षण शरीर के कई हिस्सों से पता लगाया जा सकता है। जिसमें हाथ भी शामिल है। ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने पर हाथों पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जाने-            

हाथों के रंग में परिवर्तन                       

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर हाथो के स्किन का कलर बदलने लगता है। हाथो की स्किन का कलर पीला, लाल और भूरे रंग का होने लगता है। इसके साथ ही हाथों पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं। स्किन हार्ड हो जाती है।         

हाथो की त्वचा हो जाती है मोटी                        

ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही हाथो की चमड़ी मोटी और सख्त होने लगती है। यदि आप को भी ऐसा अनुभव हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ऐसी स्थिति में उंगलियों और हाथ को मोड़ने में तकलीफ होती है।                       

हाथों पर छाले को नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा                   

डायबिटीज बढ़ने पर हाथों पर छाले पड़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति में इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। हाथों पर छाले और दाने पड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बता दें कि इन छालों की वजह से दर्द नहीं होता।     

इंफेक्शन का खतरा            

ब्लड में शुगर बढ़ने पर हाथों पर इंफेक्शन हो सकता है। जिसके चलते हाथों में सूजन, जलन और दर्द की समस्याएं हो सकती है। खुजली के साथ छोटे-छोटे दाने भी हो सकते हैं। इस प्रकार की समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।                        

हाथों में पसीना                               

डायबिटीज अधिक बढ़ने पर हाथों में काफी ज्यादा पसीना आता है। अगर आप के भी हाथों में अधिक पसीना आ रहा है तो तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट कराएं।

Check Also

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 72 घंटे तक बॉर्डर सील

📍 लोकेशन: महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) — भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र 🎙️ एंकर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद …