Sunday , March 22 2026

जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार की सुबह उठाया बनारस की चाय का लुत्‍फ…

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार की सुबह बनारस की चाय का लुत्‍फ दिया। दोनों ने पहले काशी विश्‍वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद विश्‍वनाथ धाम में टहलकर परिसर की भव्‍यता निहारते नज़र आए। काल भैरव मंदिर से निकलते समय चौराहे पर खड़े होकर उन्‍होंने चाय की चुस्की ली।

इस दौरान आसपास के लोग हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। स्वागत से अभिभूत नड्डा ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज सुबह से ताज होटल में अध्यक्ष से मिलने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकाल विस्तार होने के बाद काशी प्रथम आगमन पर होटल पहुंचे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने भारत विभाजन और कश्मीर पर आधारित संकलन पुस्तक अध्यक्ष को भेंट की। अध्यक्ष व सीएम दर्शन-पूजन के बाद हेलीकाप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

गाजीपुर से मिशन 2024 का शंखनाद  भाजपा आज पूर्वांचल में गाजीपुर से चुनावी अभियान का शंखनाद करेगी। यूपी में हारी हुई सीटों पर मजबूती बढ़ाने के लिए पार्टी पूरा दमखम लगाएगी। गाजीपुर में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में बुरी तरह शिकस्त पाई भाजपा अब सीट पर फिर कब्जा जमाने में जुटी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा शुक्रवार को पूर्वांचल की सबसे कमजोर सीट गाजीपुर से लोकसभा चुनाव के अभियान का आगाज करेगी। सीएम के साथ जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बूथ प्रभारियों को चुनावी मंत्र देंगे।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …