Friday , March 20 2026

जनता एक्सप्रेस के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवक की मौके पर मौत, छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम

बागपत के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार सुबह प्रेमी युगल ने जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान की जा रही है।

बागपत जिले के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रेमी युगल ने शामली से दिल्ली जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों प्लेटफार्म पर खड़े थे और हाथ पकड़े हुए अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छात्रा ट्रैक के दूसरी ओर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका नंगलावड़ी गांव की रहने वाली थी और बीएड की पढ़ाई कर रही थी। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …