Wednesday , March 18 2026

चम्पावत में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर डीपीओ का कार्यभार संभालने पहुंची महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

चम्पावत में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर डीपीओ का कार्यभार संभालने पहुंची एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विभागीय अधिकारियों की पूछताछ के बाद इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। मामला खुलने पर बचकर भागने की कोशिश कर रही महिला को चल्थी पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया। फिलहाल महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। शनिवार को एक महिला अन्य तीन लोगों के साथ डीपीओ कार्यालय पहुंची। यहां पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि ज्वॉइनिंग के बाद वह जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के पद पर शनिवार को ड्यूटी करने आई है। इसके बाद डीपीओ राजेंद्र बिष्ट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महिला से तैनाती के कागज मांगे तो महिला ने कागज दिखाए। तैनाती आदेश को देखकर उन्होंने निदेशालय में फोन कर महिला की नियुक्ति के बारे में जानकारी ली तो वहां से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं होने की बात कही गई। शक के आधार पर डीपीओ बिष्ट ने महिला को सीडीओ कार्यालय चलने को कहा। लेकिन इसी दौरान महिला अपने साथ आए लोगों के साथ कार में सवार होकर वहां से खिसक ली। एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने बताया कि महिला और उसके साथ आए लोगों को चल्थी में पकड़ लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …