Thursday , March 19 2026

ग्रीस के लैरिसा शहर में दो ट्रेनों में भीषण टक्कर होने से 16 लोगों की हुई मौत

ग्रीस के शहर लैरिसा में भयंकर रेल हादसा हो गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रेन आग का गोला बन गई। रॉयटर्स के मुताबिक घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और 85 लोग घायल हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हादसे के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे बिखरे पड़े हैं और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया है। बता दें कि ट्रेन एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। दूसरी तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। लैरिसा में ही दोनों की टक्कर हो गई। इस ट्रेन में 400 लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त इतनी जोर की आवाज हुई कि आसपास के लोग डर गए। वहीं ऐसा लगने लगा कि भूकंप आ गया है। इके बाद चीख-पुकार मच गई। पहले स्थानीय लोगों ने राहत-बयाव का कार्य शुरू किया। इसके बाद प्रशासन टी टीमें मौके पर  पहुंची। यात्रियों को यहां से बसों के जरिए रवाना किया गया है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …