Saturday , March 21 2026

गोवा के डांगुई कॉलोनी में एक बार और रेस्टोरेंट में हुआ विस्फोट, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मापुसा के डांगुई कॉलोनी में सोमवार सुबह एक बार और रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ है। विस्फोट से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोट की सूचना मिलते ही तुंरत दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मापुसा पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने में जुट गई है।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दिया बयान

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे को लेकर कहा कि यह एक छोटी सी घटना थी और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति का आकलन कर रहा है और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …