Thursday , March 19 2026

गिरिराज सिंह ने राहुल पर साधा निशाना..

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर आज जमकर हमला बोला है। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर जो भारत का नाम खराब करने की कोशिश की है, इससे उनके ऊपर देशद्रोह का केस चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के विचार टुकड़े-टुकड़े गैंग से कम नहीं हैं।

राहुल के विचार देशद्रोही जैसे

गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में जाकर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने का जैसा काम किया है वो दर्शाता है कि उनके विचार देशद्रोही से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल के विचार और आचरण को देखते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष करें कार्रवाई

भाजपा नेता ने आगे कहा कि आज लोकसभा का सत्र शुरू होने वाला है और हम भारत का अपमान सहन नहीं करेंगे। गिरिराज ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को संसद का अपमान करने के लिए राहुल गांधी पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने विदेश में भारत और भारतीय संसद को अपमानित करने का काम किया है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …