Friday , March 20 2026

गाजियाबाद में AC की गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, एक की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में वैशाली के सेक्टर-4 स्थित वॉक इन वुड्स होटल में गैस रिफिलंग के दौरान तेज ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में वैशाली के सेक्टर-4 स्थित वॉक इन वुड्स होटल में गैस रिफिलिंग के दौरान तेज ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिंटू निवासी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय पूरन के रूप में हुई है।

एसी के कंप्रेसर में हुआ था ब्लास्ट

पुलिस के मुताबिक, वैशाली के सेक्टर-4 में वॉक इन वुड्स होटल है। शनिवार दोपहर दो कर्मचारी होटल के एसी में गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे। तभी एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एसी में आग लग गई और गैस डाल रहे पिंटू की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। जबकि उसका साथी पूरन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग पर काबू पाकर घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पूरन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …