Friday , March 20 2026

कर्नाटक में आरोपी ने अपनी प्रेमिका की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर की हत्या…

कर्नाटक के बेंगलुरु से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी बच्ची को जानता था। दरअसल, पीड़िता की मां और आरोपी के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली रहती थी। पीड़िता की मां एक कारखाने में काम करती थी।

पार की दरिंदगी की सारी हदें

यह घटना कर्नाटक के पश्चिमी हिस्से में कामाक्षीपाल्य पुलिस थाने की है। कथित पर तौर आरोपी उस वक्त पीड़िता के घर गया जब उसकी मां घर पर नहीं थी। इसके बाद आरोपी ने दरिंगदी की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं, मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या भी कर दी। हालांकि, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मासूम को दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। दरअसल, ठाणे के भिवंडी में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है बच्ची के पिता एक कबाड़ की दुकान में काम करते थे और उसकी मां एक बैग बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। जब वे शाम को काम से घर लौटे पर पीड़िता के दो भाई घर पर मौजूद थे लेकिन उनकी बेटी गायब थी। इसके बाद कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर आसपास खोजा गया लेकिन वो नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो सुबह जंगल के पास उस बच्ची का शव मिला जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। हालांकि, अज्ञातों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।    

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …