Saturday , March 21 2026

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के द्वाराआपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया है!

लोकेशन – रायबरेली
रिपोर्ट- धीरेन्द्र कुमार

कांग्रेसियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सभी महिलाएं और कई संगठन इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी आक्रोश में है, कांग्रेस नेता धीरज श्रीवास्तव ने कहा अगर तत्काल विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तो यह आंदोलन और भी बड़ा होगा क्योंकि जिस तरह से देश की रक्षा के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा की है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे में आपत्तिजनक टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह फिर किसी भी समुदाय का हो।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …