Friday , March 20 2026

करवा चौथ पर अनिल कपूर के घर लगा एक्ट्रेसेस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री धूमधाम से करवा चौथ मना कर रही है। हर साल अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने घर फेस्टिवल को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ का सेलिब्रेशन रखा है और लगभग पूरे बॉलीवुड को इनवाइट किया है।

अनिल कपूर के घर कई जानी-मानी हस्तियां करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंच चुकी है। इनमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत से लेकर बबीता कपूर तक कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

अनिल कपूर के घर पहुंचे सेलेब्स

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनीता कपूर के घर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं और पूजा शुरू करते हुए दिख रही हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस ने रेड कलर साड़ी को सेलिब्रेशन के लिए चुना। आइए देखते हैं, कौन- कौन अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंची…

सोनम कपूर

अनिल कपूर के घर बेटी सोनम कपूर भी करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे। एक्ट्रेस ग्रे और पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं।

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत रेड कलर की साड़ी पहने सुनीता कपूर के घर पहुंची और अपने सिंपल लुक से फैंस का ध्यान खींचा।

गीता बसरा

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी नजर आई।

शिल्पा शेट्टी

पूजा की थाल लिए शिल्पा शेट्टी, पिंक और रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आईं। सुनीता कपूर के घर पहुंचकर उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।

मन्ना शेट्टी

सुनील शेट्टी की पत्नी मन्ना शेट्टी ने भी इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

रीमा कपूर

करिश्मा कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर भी सुनीता कपूर के घर पहुंची। शिल्पा शेट्टी के शेयर किए हुए वीडियो में वो रस्मे करते हुई नजर आईं।

Check Also

‘रामायण’ की शूर्पणखा अब कहां हैं? 38 साल बाद इतना बदल गया लुक, अब पहचानना हुआ मुश्किल

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम-सीता के अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार ने …