Sunday , February 1 2026

कन्नौज: जहरीली दवा खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीली दवा खाने से एक युवक की मौत हो गई। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बैजूरामपुर गांव का है। मृतक युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर पर रखी सल्फास की गोलियां खा लीं। गोलियां खाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजन तुरंत उसे सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंकित को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हालांकि परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज न ले जाकर फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर परिजन भी कुछ साफ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …