Saturday , March 21 2026

उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम की नई राजनैतिक पार्टी का किया गठन

नीतीश कुमार से लड़ाई में एक बार फिर जदयू छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा का आज पार्टी रिश्ते की अंतिम डोर टूट जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा आज एमएलसी के पद से त्यागपत्र दे देंगे। इसके साथ ही उनके साथ लगा जदयू एमएलसी का टैग भी खत्म हो जाएगा। अपनी नई पार्टी बना चुके उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अपने ट्विटर अकाउंट पर उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि बिहार विधान परिषद की सदस्यता से मुक्त होने की औपचारिकता पूरी करूंगा। कुशवाहा ने बीते 20 फरवरी को नई पार्टी की घोषणा के साथ ही यह जाहिर कर दिया था कि समय मिलते ही एमएलसी पद छोड़ने की औपचारिकता पूरी कर लेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम की नई राजनैतिक पार्टी का गठन किया है। वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कुशवाहा जदयू के साए से पूरी तरह मुक्त होना चाहते हैं। इसी सोंच के तहत उपेंद्र कुशवाहा एमएलसी के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। अभी तक वह विधान परिषद में जदयू सदस्य के रूप में जाने जाते हैं दरअसल विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पटना से बाहर थे। इसलिए कुशवाहा का त्यागपत्र नहीं हो सका। 20 फरवरी को ही कुशवाहा ने त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। सभापति गुरुवार को पटना आ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी करे मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर से बातचीत भी कर ली है। उनकी ओर से त्यागपत्र के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा 17 मार्च, 2021 को विधान परिषद में राज्यपाल की ओर से नामित किए गए थे। उनका कार्यकाल 16 मार्च, 2027 तक था। बताया जा रहा है कि इस सीट के खाली  होने की पर बचे हुए कार्यकाल के लिए किसी नए सदस्य का मनोनयन किया जाएगा।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …