Friday , March 20 2026

उत्तराखंड: डीजीआरई ने जारी की उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने जारी की चेतावनी। उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी की है।

उधर, हालांकि आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने भी आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी।

कहां कैसा है मौसम

  • उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप।
  • मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ, चटक धूप खिली।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में चटख धूप खिली।
  • बदरीनाथ धाम में बर्फबारी जारी।

 

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …