Friday , March 20 2026

उज्जैन में हिंदू संगठनों ने लगाया ये आरोप, पढ़े पूरी ख़बर

उज्जैन में एक मजार को मस्जिद में तब्दील करने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक छोटे से मजार को मस्जिद का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मजार के अंदर निर्माण कार्य भी लगातार चल रहा है। इस बात को लेकर अब यहां विवाद शुरू हो गया है। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का दावा है कि शिप्रा नदी किनारे रामघाट पर मजार परिसर में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है।
इसे लेकर हिंदू संगठन से जुड़े बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद यहां प्रशासन भी हरकत में आ गया है। उज्जैन के डीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘रामघाट पर एक गुबंद बना हुआ है, उसकी पुताई का कार्य हो रहा है। उसके संबंध में यह शिकायत आई थी कि यह नया निर्माण है। इसके संबंध में जब हमने दस्तावेज निकाले तो प्रथम दृष्टया जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं उससे पता चल रहा है कि यह गुबंद 3-4 साल पुराना है। लेकिन उसकी पुताई का कार्य जारी था जिसे तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया गया है। इसके अलावा जो पुराना निर्माण कार्य है उसके संबंध में कागजात मागें गये हैं। कागजात मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ अभी कुछ दिनों पहले ही दरगाह में निर्माण कार्य के खिलाफ बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन भी किया था। बजरंग दल के प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोद का दावा है कि रामघाट पर अवैध निर्माण लंबे समय से चल रहा है। हिंदू समाज बार-बार इसे लेकर प्रशासन को अवगत करा रहा है लेकिन प्रशासन लगातार अनसुनी कर रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने निर्माण कार्य को तुरंत रोके जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि रामघाट पर छोटी सी मजार थी जो आज मस्जिद का रूप ले रही है। हमने इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया था और इस निर्माण कार्य को रोकने की मांग की थी।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …