Thursday , March 19 2026

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी

अमेरिका में गोलीबारी की एक बार फिर घटना सामने आई है। डेनवर में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

सात गोलियों से किया छलनी

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना एक बहस के दौरान उस समय हुई, जब कुछ लोग बस में चढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13 साल के आरोपी ने 60 वर्षीय रिचर्ड सांचेज पर हैंडगन से सात गोलियां चला दी, जिसके कारण रिचर्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

बस में चढ़ने के दौरान हुआ विवाद

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बस में चढ़ने के बाद सबसे पहले तीन किशोरों के साथ उलझ गया, क्योंकि तीनों बस में चढ़ने के बाद पीछे की और जा रहे थे तभी उसके पैर से टकरा गए।

पुलिस के मुताबिक, किशोर को पीछे की ऊंची सीट पर बैठाए जाने के कुछ ही देर बाद आरोपी का रिचर्ड से बहस हो गई, जिसके बाद उसने स्वेटशर्ट पहनी और उसमें से हैंडगन निकाल कर सात बार गोलियां चलाईं।

 

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …