Saturday , March 21 2026

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार द्वीप में सोमवार तड़के भूकंप के झटके किए गए महसूस

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार द्वीप में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। निकोबार द्वीप समूह में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, निकोबार द्वीप समूह में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.0 मापी गई, जो सोमवार की सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर आया।

क्‍या होता है रिक्‍टर स्‍केल?

अमेरिकी भू-विज्ञानी चार्ल्‍स एफ रिक्‍टर ने साल 1935 में एक ऐसे उपकरण का इजाद किया, जो पृथ्‍वी की सतह पर उठने वाली भूकंपीय तरंगों के वेग को माप सकता था। इस उपकरण के जरिए भूकंपीय तरंगों को आंकड़ों में परिवर्तित किया जा सकता है। रिक्‍टर स्‍केल आमतौर पर लॉगरिथम के अनुसार कार्य करता है। इसके अनुसार एक संपूर्ण अंक अपने मूल अर्थ के 10 गुना अर्थ में व्‍यक्‍त होता है। रिक्‍टर स्‍केल में 10 अधिकतम वेग को दर्शाता है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …