Saturday , March 21 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी की हुई सड़क हादसे में मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) मोतीलाल सिंह की बस्ती में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीलाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि ये हादसा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी खजौला के पास ये हादसा हुआ। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और ड्राइवर घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ओएसडी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़क हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति।” बस्ती पुलिस ने भी शुक्रवार को सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार के सामने किसी आवारा जानवर के आने के कारण हुआ।  जानकारी के अनुसार सिंह गुरूवार की रात में स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। तभी मुंडेरवा के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …