Sunday , March 22 2026

संगीतमय होगा राजस्थान, 16 दिसंबर से शुरू होगा वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल

राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में देश के सबसे बड़े विश्व संगीत महोत्सव वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का छठा संस्करण 16 दिसंबर से आयोजित होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस म्यूजिक फेस्टिवल में दुनियाभर के संगीतकार हिस्सा लेंगे।
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, तीन दिवसीय महोत्सव में 100 से अधिक सुप्रसिद्ध संगीतकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत उत्सव में हर बार 45  हजार से अधिक संगीत प्रेमी सुर और ताल के साथ झूमने को बेताब रहते हैं जो कि देश के सबसे बड़े संगीत कला आकर्षणों में से एक है। इस उत्सव में रघु दीक्षित भी संगीत प्रेमियों  को लुभाएंगे, जिन्होंने गली बॉय, शेफ, कोड्स जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा, वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में देश के ख्यातनाम कलाकार कामाक्षी खन्ना, ध्रूव विश्वनाथ और नंदिनी शंकर, पुर्तगाल की फाडो गायिका कातिया गुएरेइरो, कोलंबिया, चिली, पनामा, पैराग्वे के,एबाकोराओं एवं पुर्तगाल के अलबलूना सहित अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। ज्ञवेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की मुख्य थीम ”राजस्थान के भूले हुए संगीत वाद्ययंत्रों और परंपराओं का संरक्षण और प्रचार” है, जहां उत्सव सारंगी पर केंद्रित होगा, ताकि युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से रूबरू एवं सरंक्षित करने के लिए प्रेरित किया जा सके। सारंगी  यूनेस्को द्वारा संरक्षित संगीत परंपरा है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …