Thursday , March 19 2026

वाइस एडमिरल संजय भल्ला बने भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख

भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख के रूप में वाइस एडमिरल संजय भल्ला को नियुक्त किया गया है। वे पिछले 35 सालों से देश की सेवा कर रहे हैं।

10 मई को भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख का कार्यभार वाइस एडमिरल संजय भल्ला को दिया गया है। संजय भल्ला को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए नौसेना स्टाफ के प्रमुख और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक, नाव सेना पदक और प्रशस्ति से सम्मानित किया जा चुका है।

सीओपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ थे। उन्होंने ऑपरेशन संकल्प जैसे ऑपरेशन और सिंधुदुर्ग में नेवी डे ऑपरेशन डेमो 2023 जैसे कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था।

बता दें कि वाइस एडमिरल संजय भल्ला को 1 जनवरी 1989 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। 35 वर्षों के करियर में, उन्होंने जल और तट दोनों पर कई विशेषज्ञों, कर्मचारियों और परिचालन नियुक्तियों पर कार्य किया है।

 

 

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …