Tuesday , February 3 2026

रोज-रोज सिंपल आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो इस तंदूरी आलू टिक्का की रेसिपी करें ट्राई ..  

अगर आप रोज एक ही स्टाइल से आलू की सब्जी खाकर परेशान हो गई हैं तो अब समय आ गया है कि इसके साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किया जाए। जी हां, आज हम आपके लिए तंदूरी आलू टिक्का की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद ऐसा कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। बता दें यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान है और यकीन मानिए एक बार जिसने आपके हाथ से बनी यह रेसिपी खा ली वह व्यक्ति आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। जैसा कि इसके नाम में तंदूरी टिक्का है तो आप समझ ही गए होंगे कि यह कितनी टेस्टी रेसिपी होगी। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

बनाने का तरीका

  • तंदूरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले सारे आलू को धोकर, छीलकर रख लें। फिर एक कांटे की मदद से आलू को गोद लें क्योंकि ऐसा करने से आलू अंदर से फीके नहीं निकलेंगे।
  • अब एक बड़े बाउल में दही लें और इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, गरम मसाले के साथ डाल दें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाना है। जब यह पेस्ट बन जाए तो ऊपर से हल्दी, बेसन और नमक डालकर मिक्स कर लेना है।
  • जब 5 मिनट हो जाए तो इसमें आलू डाल दें और एक चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें।  आलू अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद बेकिंग डिश निकाल लें।
  • आप पहले से बेकिंग डिश को 180 तापमान पर गर्म कर सकते हैं। ऐसा करने से तंदूरी आलू बहुत ही जल्दी बन जाएंगे।
आलू को लगभग 10- 15 मिनट के लिए पकने दें। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो एक बाउल में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।

तंदूरी आलू टिक्का

सामग्री

  • 15- आलू (छोटे वाले)
  • 1 कप- गाढ़ा दही
  • 1/2 चम्मच- धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच- हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच-भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच- गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच- बेसन
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 चम्मच- मलाई
  • 1 चम्मच- चाट मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच- नींबू का रस
  • 1 चम्मच- कसूरी मेथी
  • 1/4 चम्मच-अजवाइन
  • 2 चम्मच – स्पून तेल

विधि

Step 1 सबसे पहले सारे आलू को धोकर, छीलकर रख लें। फिर एक कांटे की मदद से आलू को गोद लें। Step 2 अब एक बड़े बाउल में दही और सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। Step 3 जब 5 मिनट हो जाए तो इसमें आलू डाल दें और एक चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें। Step 4 आलू अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद बेकिंग डिश निकाल लें और 180 तापमान पर पकने दें। Step 5 आलू को लगभग 10- 15 मिनट के लिए पकने दें। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो एक बाउल में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।

Check Also

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 72 घंटे तक बॉर्डर सील

📍 लोकेशन: महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) — भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र 🎙️ एंकर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद …