Saturday , March 21 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सुबह हुई बारिश से न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिसमें मौमस सुहावना हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से इलाके का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

IMD ने दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की पूर्वानुमान जारी किया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

इस बीच, आईएमडी ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया है, क्योंकि मंगलवार को दिल्ली-NCR हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्व-मध्य,उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में चार-पांच दिन तक वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में भी पांच दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ है कि मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक, पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 5.6 मिमी बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून का मौसम अनुमानित शुरुआत की तारीख से दो दिन पहले रविवार को दस्तक दे दी है। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली और मुंबई साथ पहुंचा मानसून

इस बार मानसून लगातार चौंका रहा है। रविवार को मुंबई और दिल्ली में एक साथ दस्तक देने के बाद सोमवार तक बहुत तेजी से यह देश के 80 प्रतिशत क्षेत्रों में पहुंच गया है। 21 जून,1961 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने मुंबई और दिल्ली में साथ प्रवेश किया है।

 रिपोर्ट के अनुसार, जून का महीना पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …