Sunday , March 22 2026

योगी सरकार कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं को देने जा रहे ये सौगात, जानें क्या

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह के निर्देश पर आठ नवंबर को कार्तिक मेले के अवसर पर रोडवेज की 1584 चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि गंगा दशहरा पर देश एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को यातायात की भरपूर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर के अधिकारियों एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के अवकाश और स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके भीड़ को देखते हुए जरूरी होने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पांच नवंबर से नौ नवंबर 2022 तक की अवधि में यात्रियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए निगम मुख्यालय में स्थित कक्ष संख्या-20 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष राउंड द क्लॉक संचालित रहेगा। यात्रियों को जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए भी कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0522-2629857 है।

एमडी ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय यात्रियों की बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदायी होंगे। 

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …