Saturday , March 21 2026

यूपी: अखिलेश यादव बोले- छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी जनता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में आयोजित रैली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि छठे चरण में जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी और छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि संतकबीरनगर में उमड़ा ये जनसमर्थन बता रहा है कि भाजपा के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा।

जनता ‘इंडिया गठबंधन’ से जिस उम्मीद और भरोसे से जुड़ रही है, हम उसका मान रखेंगे।

जनता छठे चरण में भाजपा की भरपूर छंटाई कर देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया की सरकार जनता की सरकार।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …