Saturday , January 31 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 16 से ज्यादा लोग घायल

Yamuna Expressway Accident : आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। दो बसों की टक्कर में 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Yamuna Expressway Accident : आगरा में एक भीषण हादसा हुआ है। कुबेरपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों में टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में 16 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक बस ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। इससे में सवाल यात्री घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, वोल्वो बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बस खड़ी बस से टकरा गई है। इसमें 16 से अधिक यात्री घायल हैं। घायलों को सीएचसी एत्मादपुर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

दुर्घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि थाना खंदौली क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर रात्रि करीब 3:30 बजे दो बसों की टक्कर में 16 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों बसों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:शिवराज चौहान की होने वाली दोनों बहुएं कौन? PM मोदी-राहुल गांधी बनेंगे ‘बाराती’

Check Also

School Van Accident-लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, ओवरलोड गन्ना ट्रक स्कूल वैन पर पलटा

जनपद लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, …