मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 15 मिनट तक बिजली गुल हो गई। इससे मंत्री नाराज हो गए। मामले की जांच के बाद एमडी पीवीएनएल ईशा दुहन ने बिजली आपूर्ति में लापरवाही के लिए मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

मुरादाबाद में रविवार देर रात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम में 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई। इससे मंत्री नाराज हो गए। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एमडी पीवीएनएल ईशा दुहन ने बिजली आपूर्ति प्रावधान में दोषी मानते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
इनमें मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक शामिल हैं। दरअसल, मुरादाबाद में बच्चा पार्क इलाके में यह कार्यक्रम था। इस दौरान बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। बिजली आपूर्ति में व्यवधान के लिए अनुरक्षण कार्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए मुरादाबाद के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।




