Sunday , March 22 2026

मुंबई से सामने आया एक हैरान करने वाला मामला, एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी संग की अपने पति की हत्या

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की धीमा जहर देकर हत्या कर दी। पति को इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि उसे कई दिनों से लगातार जहर दिया जा रहा है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही 8 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान कविता के रूप में हुई है जो कि अपने पति से अलग रहती थी। कुछ साल पहले ही उसका पति कमलकांत के साथ झगड़ा हो गया था और उसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। लेकिन बाद में बच्चों के भविष्य की बात कहरकर वह वापस आ गई । कविता का प्रेमी कमलकांत के बचपन का दोस्त था। दोनों ही कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। कमलकांत की मां पेट की बीमारी के चलते चल बसीं थीं। कुछ महीने बाद ही कमलकांत के भी पेट में दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ने लगी। टेस्ट से पता चला कि उसे हाई लेवल आर्सेनिक और थैलियम दिया गया है। 19 नवंबर को कमलकांत की मौत हो गई।

Check Also

Drunken Clash in Bilgram : बिलग्राम कस्बे में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

हरदोई। जनपद हरदोई के बिलग्राम कस्बे में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब …