Saturday , March 21 2026

मलिहाबाद में थाने से 100 मीटर दूर चल रही थी असलहा फैक्टरी, पुलिस ने देर रात मारा छापा, एक हिरासत में

मलिहाबाद के एक गांव में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। अंदेशा है कि हिरासत में लिया गया आरोपी सलाउद्दीन प्रदेश में बड़े पैमाने पर असलहों की सप्लाई करता है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। मलिहाबाद के मिर्जागंज गांव में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हकीम सलाउद्दीन के मकान में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। करीब पांच घंटे के सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले मुखबिर की सूचना पर मलिहाबाद और रहीमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान अवैध असलहे बनाने के उपकरण भी मिले हैं।

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम छह बजे महिलाबाद पुलिस को मिर्जागंज गांव में एक हकीम के घर असलहे होने की जानकारी मिली। इस पर एसीपी मलिहाबाद और दोनों थानों की पुलिस ने घर पर छापा मारा। इस दौरान हकीम सलाउद्दीन, उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी।पांच घंटे तक चली तलाशी में पुलिस को भारी संख्या में असलहे मिले। इस संबंध में पुलिस के पूछताछ करने पर सलाउद्दीन कोई जवाब नहीं दे सका। सूत्रों के मुताबिक सलाउद्दीन असलहों का शौकीन है। आशंका है कि उसके पास विदेशी असलहे भी हैं।

दवाखाना चलाता था सलाउद्दीन
स्थानीय लोगों ने बताया कि सलाउद्दीन दवाखाना चलाता थे। कुछ महीने पहले उनके तीन परिजनों की हत्या हो गई थी। सलाउद्दीन की एक बेटी नार्वे में पढ़ाई करती है और दूसरी इंटीग्रल में पढ़ रही है। पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग भी हैरत में हैं। अंदेशा है कि सलाउद्दीन बड़े स्तर पर प्रदेश में असलहों की सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके घर में ओवैश नाम का युवक भी मिला।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …