Sunday , March 22 2026

मध्य प्रदेश की निवाड़ी पुलिस का अवैध नशा कारोबारियों पर बड़ा एक्शन, दो दिन में 50 पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश की निवाड़ी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग जगह दबिश देकर करीब दो दिन में 50 लोगों पर कार्रवाई की है। यह लोग शराब बनाने और बेचने का व्यापार करते थे। इसके अलावा पुलिस ने अवैध गांजे की खेती से करीब डेढ़ क्विंटल हरे पौधे जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पृथ्वीपुर थाना इलाके का है। पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने देर रात पुलिस बल के साथ भोपालपुरा गांव के मझले खिरक से अवैध गांजे की खेती के साथ रमेश उर्फ भज्जू यादव व शैलेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने जेर गांव से 38 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांजे की खेती पकड़ी है करीब आधा बीघा में यह खेती हो रही थी। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार नशा के खिलाफ अभियान चला रही है गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों को नशा से दूर रहने व नशा खोरी से लड़ने के लिए जागरुक किया जा रहा है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …