Sunday , March 22 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5676 नए मामले किए गए दर्ज

भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामले 6 हजार से कम मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को पिछले कोरोना के 5676 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस 37 हजार के पार पहुंच गया है। इससे पहले, सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 5880 मामले सामने आए हैं, जबकि एक्टिव केस 35 हजार के पार पहुंच गया था। वहीं, रविवार को कोरोना के 5357 मामले सामने आए थे।

सोमवार को 14 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को सुबह कोरोना महामारी से 14 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृततों की संख्या बढ़कर 5,30,979 हो गई। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में चार-चार, केरल में दो, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली थी। दैनिक सकारात्मकता दर 6.91 प्रतिशत, जबकि वीकली दर 3.67 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं, कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,62,496 हो गई थी। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.08 प्रतिशत था। कोरोना से रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …