Wednesday , March 18 2026

बुध ग्रह मार्गी होने वाले हैं, जानें इसका प्रभाव-

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध बुद्धि, तर्क, संवाद व व्यापार आदि के कारक माने गए हैं। कहा जाता है कि बुधदेव की कृपा के बिना जातक को वाकसिद्धि प्राप्त नहीं होती है। बुध वर्तमान समय में मेष राशि में अस्त अवस्था में चल रहे हैं। 15 मई 2023, सोमवार को बुध मेष राशि में ही मार्गी होंगे। मेष राशि में बुध ग्रह की बड़ी हलचल से कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलेगा। जानें बुध ग्रह की सीधी चाल किन राशियों के लिए साबित होगी लाभकारी- 1. मेष राशि- मेष राशि में ही बुध मार्गी हो रहे हैं, ऐसे में आपके लिए बुध की सीधी चाल आपके लिए ज्यादा लाभकारी साबित होगी। इस दौरान व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहिक जातकों के लिए सुयोग्य प्रस्ताव आ सकते हैं। 2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 3. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल शुभ साबित होगी। इस अवधि में आप परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में विस्तार संभव है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। 4. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मेष राशि में बुध की सीधी चाल लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान आप व्यापार में तरक्की करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 5. धनु राशि- धनु राशि वालों को बुध के मार्गी होने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी लंबित कार्य को पूर्ण करेंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। इस अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे।  

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …