Sunday , February 1 2026

बिहार के लखीसराय में छठ पूजा कर लौट रहे एक परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार के लखीसराय में आज यानी सोमवार की सुबह छठ पूजा कर लौट रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं।

मरने वाले दोनो भाई थे। घर से थोड़ी ही दूर पर इस घटना को अंजाम दिया गया। ये सभी लोग छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश है। यह पूरी घटना कबैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला की घटना है। सभी घायलों पटना अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में मृत भाइयों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …