Thursday , March 19 2026

बरेली: कल महादेव सेतु का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली के महादेव सेतु (कुतुबखाना पुल) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 13 मार्च (बुधवार) को करीब 2:30 बजे बरेली कॉलेज मैदान में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास (विशेषकर नव निर्मित कुतुबखाना पुल का उद्घाटन) करेंगे। इसके बाद बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। महादेव सेतु के लोकार्पण के बाद कोतवाली से कोहाड़ापीर तक का सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को वर्चअल माध्यम से महादेव सेतु का लोकार्पण कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिलते ही पुलिस अफसर भी तैयारियों में जुट गए हैं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …