Sunday , March 22 2026

फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का एक नया मामला आया सामने

फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का एक नया मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को दुबई-अमृतसर फ्लाइट हुई है। पुलिस के मुताबिक पुरुष यात्री ने नशे की हालत में एयर होस्टेस के साथ गलत व्यवहार किया था। इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर स्थित कोटली गांव निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को है। क्रू मेंबर्स को दी गई जानकारी जानकारी के मुताबिक आरोपी राजिंदर सिंह ने पहले एयर होस्टेस के साथ बहस की। इसके बाद छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि एयर होस्टेस ने तुरंत मामले की जानकारी क्रू को दी। उस वक्त आरोपी नशे की हालत में था। क्रू मेंबर्स ने घटना की जानकारी अमृतसर कंट्रोल रूम को दी और एयरलाइन के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही विमान श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लाइट में बढ़ीं अभद्रता की घटनाएं पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 509 (किसी महिला का शील भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हाल-फिलहाल में विमान की उड़ान के दौरान अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते 26 मार्च को गुवाहाटी से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक शख्स ने नशे की हालत में वॉमिटिंग कर दी थी। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया था। जानकारी के मुताबिक यह वाकया 26 नवंबर, 2022 का था।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …