Friday , March 20 2026

पूजा करने गई 16 वर्षीय नाबालिक से पुजारी के बेटे ने रेप कर बनाया अश्लील वीडियो…

हरियाणा के जींद जिले में स्थित मंदिर के पुजारी के बेटे ने पूजा-अर्चना के लिए आई लड़की के साथ बलात्कार किया। आरोप है कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी लड़की के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिल्लूखेडा थाने के एक गांव की है। पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण करने, छेड़छाड़ करने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।
गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाती थी, जहां पुजारी के बेटे कुलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की का पिछले तीन महीने से यौन शोषण करता आ रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। परेशान होकर लड़की ने परिजनों को बताई घटना कुलबीर और अन्य युवकों की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पिल्लूखेडा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पीडिता की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 5 साल की बच्ची के अपहरण और बलात्कार की घटना  वहीं, दिल्ली महिला आयोग ने भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची के अपहरण और बलात्कार की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और उससे कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने प्राथमिकी और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में 26 दिसंबर तक ब्योरा देने को कहा है। पीड़िता को भलस्वा डेयरी में घर के सामने से उठाकर ले जाया गया और बाद में वह झील के पास पाई गई। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है।  

Check Also

Drunken Clash in Bilgram : बिलग्राम कस्बे में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

हरदोई। जनपद हरदोई के बिलग्राम कस्बे में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब …