Sunday , March 22 2026

पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, पढ़े पूरी ख़बर

पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पहले अपनी चाची के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एसओ विनोद थपलियाल के मुताबिक मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के कटेबड़ का है। जहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को कटेबढ लालढांग स्थित गजानंद स्टोन क्रेशर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी गोपी पहले भी अपनी चाची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। आरोपी करीब 10 साल तक जेल में रहा है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …