Sunday , March 22 2026

पहले लोग माथे पर टीका लगाने से डरते थे लेकिन अब बदल रहा है समाज: स्वतंत्र देव सिंह

तुलसी जयंती पर गुरुवार को तुलसी उपवन में आयोजित कार्यक्रम में विशष्टि लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मानस संगम विशिष्ट तुलसी सम्मान से सम्मानित करने के साथ विवेकानंद की मूर्ति मानस संगम  विजय नारायण तिवारी और अभिनव नारायण तिवारी ने भेंट की। अवध प्रांत के संपर्क प्रमुख सुरेशजी को भी सम्मानित किया गया।

तुलसी भवन में मानस संगम द्वारा आयोजित तुलसी जयंती उत्सव में शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तुलसीदास महाराज भारतीय विश्व के महान सुधारक और हिंदू धर्म के उपासक थे। आज भारतीय संस्कृति का प्रचार उनकी बदौलत ही हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले लोग माथे पर टीका लगाने से डरते थे। परंतु समय के साथ समाज भी बदल रहा है। आठ वर्षों में दुनिया के जो भी राष्ट्रपति भारत आए, उन्होंने गंगा आरती महादेव बाबा का अभिषेक कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति से विश्वभर को परिचित कराया है। प्रधानमंत्री के प्रधान सेवक के रूप में हर भारतवासी के हित का कार्य कर रहे हैं।

प्रधान सेवक ने सैकड़ों वर्ष पहले चोरी हुई प्राचीन प्रतिमाएं भारत लाकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। आज के समय में देव दीपावली और कावड़ यात्रा पर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जन-जन को परिचित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने हमेशा आदर्श हिंदू समाज की स्थापना के लिए कार्य किया।

रामचरितमानस में भगवान राम को आदर्श पुत्र भाई पति और आदर्श राजा के रूप में दिखाया गया। उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस समाज का आधार है इससे अगली पीढ़ी को संस्कार और सभ्यता पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। आजादी के अमृत महोत्सव में मानस संगम द्वारा तुलसी जयंती का उत्साह है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …