Friday , March 20 2026

नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर मिलने जाएंगे

पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। अब जानकारी आ रही है कि उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ केजरीवाल के घर पर मिलने जाएंगे। वहीं, शनिवार को पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। मान के साथ पार्टी आफ़िस में प्रेसवार्ता कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते हैं। हम विकास की राजनीति करते हैं।इस जीत के लिए जालंधर की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। जनता ने काम हमारी काम की राजनीति पर ठप्पा लगा दिया है। यह इलका कांग्रेस का गढ़ रहा है। आप वहां सेंध मार कर चुनाव जीती है।

हमने काम पर मांगा वोट

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब मेें हमारी सरकार को 14 माह पूरे हो गए हैं।जनता ने इस जीत को दिलाकर हमारे कामोें पर मुहर लगाई है। चुनाव में हमने अपने कामों पर वोट मांगे हैं।

जीतेंगे 13 लोकसभा सीटें

जालंधर सीट पर 50 साल से कांग्रेस की थी। कांग्रेस को लगता था कि ये उनकी सीट है तो लोग उन्हें ही वोट देंगे। इनका कोई बड़ा नेता वोट मांगने ही नहीं आया। लेकिन अब ऐसा नहीं है, 2024 में भी हम 13 की 13 लोकसभा सीट जीतेंगे।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …