Thursday , March 19 2026

दिल्ली में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी ने अप्रैल में ही जून-जुलाई जैसा रंग दिखाना शुरू कर दिया…

दिल्ली में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी ने अप्रैल में ही जून-जुलाई जैसा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को कल से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से दिल्ली में बुधवार से कुछ राहत के आसार जताए गए हैं। वहीं, आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से गुरुवार के बीच राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। सीजन का सबसे गर्म दिन, 40.6 डिग्री पहुंचा तापमान राजधानी में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है। इससे पूर्व बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बता दें कि, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्रप्रदेश में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है। 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।  

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …